UP Shocker: मोबाइल चोरी के शक में चलती ट्रेन से व्यक्ति को नीचे फेंका, दिल दहलाने वाला VIDEO आया सामने- Watch
ट्रेन में चोरी के आरोप में शख्स की पिटाई (Photo Credits ANI)

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. दरअसल अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस में सफ़र के दौरान कुछ यात्रियों ने एक चोर को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा. जिसके बाद लोगों ने उसकी चलती ट्रेन में जमकर पिटाई की, पिटाई से भी मन नहीं भरा तो लोगों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. जिससे उस चोर का उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तिलहर रेलवे स्टेशन के पास एक खंभे से सिर टकराने की वजह से उसकी मौत हो गई. वहीं ट्रेन से व्यक्ति को नीचे फेंके जाने के बाद उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद जीआरपीएफ मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल मृतक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है.

Video: