VIDEO: मध्यप्रदेश में झरने में पिकनिक मनाने गए 11 लोग बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित सुल्तानगढ़ झरने आए 30 से ज्यादा लोग जलस्तर अचानक बढ़ जाने से मुसीबत में फंस गए हैं. कई लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है. सेना के हेलीकाप्टर के जरिए आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित सुल्तानगढ़ झरने आए 30 से ज्यादा लोग जलस्तर अचानक बढ़ जाने से मुसीबत में फंस गए हैं. अचानक जलस्तर बढ़ने से 11 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है. सेना के हेलीकाप्टर के जरिए रेस्क्यू चल रहा है. अबतक आठ लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्वाधीनता दिवस की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग शिवपुरी जिले के मोहना स्थित सुल्तानगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने गए थे. कुछ लोग चट्टान पर चढ़कर तस्वीरें खिंचा रहे थे, तभी बारिश का पानी आने से जलस्तर बढ़ गया. झरने के बीच खड़े 25 से ज्यादा लोग पानी में फंस गए.
मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले से लगे मोहना के पास स्थित सुल्तानगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने गए करीब 30 लोग दो चट्टानों पर फंसे थे जिसमें एक चट्टान पर फंसे 5-6 लोग तो पानी में बह गए लेकिन दूसरी चट्टान पर फंसे 25 लोग पानी के बहाव में फंसे हैं। pic.twitter.com/wisUtJrRKB
— Sunit Nigam (@SunitNigam4) August 15, 2018
मौके पर मौजूद लोगों ने संवाददाताओं को बताया कि चट्टान पर खड़े लोगों में से कई लोग पानी के बहाव के साथ बह गए हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "शिवपुरी में जल प्रपात में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं. मैं लगातार बचाव दल के संपर्क में हूं. हेलीकाप्टर की मदद से बचाव दल प्रयासरत हैं। सात लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है."
दुखद खबर : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सुलतानगढ़ झरने पर पिकनीक बनाने गये 12 लोग झरने में अचानक पानी बढ़ने से बह गए, कई लोग अब भी फसें बचाव अभियान के लिये सेना का हेलीकॉप्टर पहुँचा बचाव कार्य जारी । pic.twitter.com/fMUEnTGtUC
— Arun Agrawal (@runAgrawal) August 15, 2018
शिवपुरी के सुल्तानगढ में झरने में फंसे तीस लोगों को निकालने के लिये बचाव कार्य जारी, ग्यारह लोग बह गये @abpnewstv @ChouhanShivraj pic.twitter.com/hfPoEnNFNv
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) August 15, 2018
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने संवाददाताओं को बताया कि आठ लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है, और अन्य लोगों को बचाने का अभियान जारी है. यह झरना शिवपुरी व ग्वालियर जिले की सीमा पर मोहना गांव के पास स्थित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

