PAK बैट कमांडो और आतंकी भारत में घुसने की कर रहे थे कोशिश, सेना के एक्शन के बाद दुम दबाकर भागे

कूटनीतिक और सामरिक मोर्चे, दोनों पर ही मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) सुधरने का नाम नहीं ले रहा. एक तरफ पाकिस्तान भारत से शांति की बात करता है और पीठ पीछे साजिश रचता है. पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में थी, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों को इसकी भनक लग गई. फिर क्या उन्होंने पाक के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. दरअसल भारतीय सेना ने 12 और 13 सितंबर को बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) ने poK के हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ करने कि कोशिश की

भारतीय सेना ( Photo Credit: PTI )

कूटनीतिक और सामरिक मोर्चे, दोनों पर ही मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) सुधरने का नाम नहीं ले रहा. एक तरफ पाकिस्तान भारत से शांति की बात करता है और पीठ पीछे साजिश रचता है. पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में थी, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों को इसकी भनक लग गई. फिर क्या उन्होंने पाक के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. दरअसल भारतीय सेना ने 12 और 13 सितंबर को बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) ने poK के हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ करने कि कोशिश की. इस दौरान भारतीय सेना ने BAT और पाक की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG ) ग्रेनेड से हमला कर उन्हें खदेड़ दिया.

बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में कुछ कोड वर्ड्स का खुलासा किया था, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना और वहां की विभिन्न आतंकवादी समूहों द्वारा जम्मू और कश्मीर के आंतकवादियों से संपर्क साधने के लिए किया जा रहा था, ताकि क्षेत्र में हिंसा फैलाई जा सके. ये कोड वर्ड्स पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नियंत्रण रेखा के पास लगाए गए एफएम ट्रांसमिशन के जरिए भेजे जाते हैं, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के लिए (66/88), लश्कर-ए-तैयबा के लिए (ए3) और अल बद्र के लिए (डी 9) कोड रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में सिंधी हिंदू छात्रा नम्रता चंदानी की हत्या, विरोध में कराची की सड़कों पर प्रदर्शन.

जम्मू कश्मीर (Jammu And Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से वहां सेना अलर्ट पर हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रास्ते 100 से अधिक आतंकवादी भारत (India) में घुसपैठ करने की तैयारी में हैं. पाकिस्तानी स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांडो की एक कंपनी छोटे समूहों में टूट गई है और अब ये जम्मू कश्मीर में केरन और पुंछ सेक्टरों के सामने पीओके में तैनात हैं. इसलिए पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा है. सुरक्षा बलों ने भी नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान सेना की फायरिंग पैटर्न में बदलाव देखा है, जो आतंकियों के घुसपैठ कराने के इरादे से किया जा रहा है. जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के भाई मुफ्ती रऊफ असगर ने जैश के बहावलपुर स्थित मुख्यालय में 19 और 20 अगस्त को आतंकी एजेंडे पर बैठक की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड