Uttarakhand Weather Update: 15 से 17 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, पहाड़ी जिलों में होगी बरसात

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

देहरादून, 14 अप्रैल: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में 15 अप्रैल से हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है जिसके चलते पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी. यह भी पढ़ें: Weather Forecast: मौसम विभाग ने बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के लिए ‘लू’ की चेतावनी जारी की

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना है जिसके बाद देहरादून समेत अन्य जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा.

देहरादून में 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था. इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है. 14 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान उछलकर 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी