Uttarkashi Tunnel Rescue: ड्रिलिंग का काम पूरा, बाहर आने वाले हैं 41 श्रमिक.. CM पुष्कर सिंह धामी सुरंग के पास पहुंचे
Uttarkashi Tunnel Rescue | X

Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Update: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को कभी भी बाहर निकाला जा सकता है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है. शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा.'' दरअसल, सिलक्यारा सुरंग में बचाव कर्मियों ने मंगलवार को मलबे के अंदर 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया. अब बचाव पाइप के अंतिम हिस्से को ड्रिल करके बनाए गए रास्ते से भीतर डाला जा रहा है. 17 दिन से सुरंग में फंसे मजदूर किसी भी वक्त बाहर निकल सकते हैं.

देखें ट्वीट-