Rahul Gandhi at Kedarnath: राहुल गांधी पहुंचे केदारनाथ धाम, देखें Video

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे. राहुल गांधी केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना करेंगे और फिर श्रद्धालुओं और पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे. केदारनाथ में दो दिन प्रवास करने के बाद वह मंगलवार दोपहर को दिल्ली लौटेंगे. कांग्रेस नेता ने कांग्रेस समर्थकों से अपील की है कि यह दौरा उनका निजी दौरा है और कोई भी उनसे मिलने ना आए.