उत्तराखंड: पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट (Former MLA Mahendra Bhatt) को भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष (Uttarakhand BJP State President) नियुक्त किया गया है. दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी. इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है.
इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी. विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं.
पूर्व विधायक श्री महेन्द्र भट्ट जी को भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @mahendrabhatbjp pic.twitter.com/qGdmUYflqo
— Dushyant Kumar Gautam (@dushyanttgautam) July 30, 2022











QuickLY