Uttar Pradesh: कानपुर में डांस के दौरान युवतियों पर गिरा तेजाब, वीडियो हुआ वायरल
डांस के दौरान युवतियों पर गिरा तेजाब (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur)  से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजाब (Acid) की बोतल लेकर डांस करते समय युवतियों पर तेजाब गिर गया. घटना जूही थाना क्षेत्र के परम पुरवा की बताई जा रही है. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक घर में कुछ महिलाएं डांस कर रही हैं. इस दौरान एक महिला के हाथ में तेजाब की बोतल दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि डांस के दौरान तेजाब युवतियों पर गिर गया.

देखें वीडियो-