UP Shocker: बाराबंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने युवक पर चाकू से किया हमला, विचलित करने वाला वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित टिकरहुआ गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार, 7 दिसंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. मारपीट की शिकायत करने स्कूल पहुंचे शकील नामक अभिभावक पर शिक्षक ने चाकू से हमला कर दिया. अभिभावक की शिकायत से शिक्षक नाराज हो कर गाली गलौच करने लगा और फिर बढ़ते विवाद के बीच शिक्षक ने चाकू निकाल कर हमलावर हो गया...
- Read in
- हिंदी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित टिकरहुआ गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार, 7 दिसंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. मारपीट की शिकायत करने स्कूल पहुंचे शकील नामक अभिभावक पर शिक्षक ने चाकू से हमला कर दिया. अभिभावक की शिकायत से शिक्षक नाराज हो कर गाली गलौच करने लगा और फिर बढ़ते विवाद के बीच शिक्षक ने चाकू निकाल कर हमलावर हो गया. इस हिंसक हमले से स्थानीय समुदाय में हड़कंप मच गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. यह भी पढ़ें: Ghaziabad Shocker: यूपी के गाजियाबाद में टॉयलेट की पाइप में फंसा 6 महीने का भ्रूण बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने युवक पर चाकू से किया हमला:
यह सख्श एक शिक्षक है
बाराबंकी में दबंग शिक्षक ने शिकायत करने गए परिजनों पर चाकू से किया हमला pic.twitter.com/8SYVh3C80l
— Priya singh (@priyarajputlive) December 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

