UP: धीरेंद्र शास्त्री की अश्लील तस्वीर इंटरनेट पर की शेयर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उस पर केस दर्ज कर लिया गया है.
शाहजहांपुर, 23 मई: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उस पर केस दर्ज कर लिया गया है. सर्किल ऑफिसर (तिलहर) प्रियांक जैन ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव निवासी इरशाद हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया था. यह भी पढ़ें: Chirag Paswan on Baba Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर पर बोले चिराग पासवान, देश संविधान के आधार पर ही चलता है
स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्ट अश्लील थी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
Mirzapur ‘Barking Boy’ Case Update: मिर्जापुर के ‘भौंकने वाले लड़के’ को रेबीज नहीं, मानसिक बीमारी; डॉक्टर शेफाली बत्रा ने बताई असली वजह
Pratapgarh Murder Case: यूपी के प्रतापगढ़ में 2 पत्नियों और 18 बच्चे होने के बावजूद प्रेम प्रसंग, प्रेमिका ने मिलने के बहाने बुलाकर करवाई हत्या
Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन, पूजा-पाठ को लेकर सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें VIDEO
\