यूपी के कौशांबी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आई हैं. यहां एम्बुलेंस (Ambulance) नहीं मिलने पर एक युवक को अपनी बहन की लाश किर्ब दस किलोमीटर तक बाइक पर लेकर जानी पड़ी. दरअसल, बीते दिनों 12वीं की परीक्षा में एक छात्रा का पेपर अच्छा नहीं गया. जिससे वह मानसिक तनाव में आकर वह आत्महत्या कर ली. परिजनों को आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद आनन- फानन में अस्पताल लेकर आये. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ऐसे में जब परिजनों ने मृतक छात्रा का शव घर ले जाने के लिए जब एम्बुलेंस नहीं मिला तो उसके भाई ने लाश को बाइक पर लाद कर घर लेकर गया
Video:
लाश ले जाने के लिए अस्पताल ने नहीं दिया वाहन, बाइक पर बहन का शव लादकर ले जाने को मजबूर हुआ भाई, उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सामने आया मामला#UttarPradesh #Kaushambi pic.twitter.com/tvPkwSltDA
— Priya singh (@priyarajputlive) March 17, 2023












QuickLY