UP: मेरठ में सोशल मीडिया की मदद से फल-फूल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, घर में ही बनाई थी फैक्ट्री
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) एसटीएफ ने देसी पिस्टल बनाने वाले एक मैन्यूफेक्च रर को गिरफ्तार किया है, वह सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन पिस्टल बेचता था.
मेरठ, 28 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) एसटीएफ ने देसी पिस्टल बनाने वाले एक मैन्यूफेक्चरर को गिरफ्तार किया है, वह सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए ऑनलाइन पिस्टल बेचता था. शफीक अहमद नाम के इस युवक ने अवैध तरीके से पिस्टल बनाने के लिए घर पर ही भारी मशीनें लगाई हुईं थीं और घर से ही पिस्टल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचता था. यह भी पढ़े : UP: मथुरा में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल, 20 हजार रुपए का जुर्माना
एसटीएफ ने कहा कि उसने विभिन्न राज्यों में ग्राहकों को हथियार सप्लाई किए हैं. एसटीएफ के प्रवक्ता ने बताया, "शफीक यह काम अकेले करता था. उसके पास अच्छी गुणवत्ता वाली पिस्टल बनाने के लिए पूरा सेटअप था. उसने मेरठ के मलायाना क्षेत्र में अपने घर पर ही बड़ी मशीनें लगाईं थीं. वहीं एक अन्य टीम मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में काम करती थी. शफीक के सप्लायर्स से संपर्क थे जो हर दिन उससे से कम से कम 2 पिस्टल लेते थे. शफीक एक पिस्टल 22 हजार रुपये में बेचता था."
संबंधित खबरें
Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई
Akhilesh Yadav On LPG Gas Cyclinder Shortage: एलपीजी संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
\