नशे की पुड़िया बनाकर पीजी, कॉलेज और चौराहों पर गांजा बेचने वाले दो गिरफ्तार
थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं. उनके कब्जे से 2 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है.
ग्रेटर नोएडा, 20 दिसंबर: थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं. उनके कब्जे से 2 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने करन कुमार मण्डल और साहिल को जगत फार्म से गिरफ्तार किया है.
आरोपी अन्य राज्यों से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे पुडियों में भरकर पीजी, कॉलेजों, चौराहों के आस-पास ऊंचे दामों में बेचते थे. दोनों तस्कर ज्यादातर कॉलेज और पीजी में रहने वाले लोगों को नशे की पुड़िया बनाकर सप्लाई करते थे। यह एजुकेशनल एरिया में घूम-घूमकर नशे की पुड़िया सप्लाई करते थे.
Tags
संबंधित खबरें
Karnataka Mobile Ban: कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फोन पर लग सकता है बैन, तैयारी में सिद्धारमैया सरकार
Maharashtra HSC Paper Leak: नागपुर में निजी कोचिंग शिक्षक पर लगा केमिस्ट्री और फिजिक्स पेपर लीक करने का आरोप, WhatsApp के जरिए फैलाया
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार के गया में नकली दवाओं की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 दबोचे गए (Watch Video)
Indore: नारसी मोंजी कॉलेज में बजरंग दल का हंगामा, वैलेंटाइन डे कार्यक्रम में तोड़फोड़ के बाद तनाव (Watch Video)
\