देश

अमृतसर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर ने की आत्महत्या, खबर निकली झूठी, जानें क्या है सच

फिलहाल लोगों के बीच वायरल हो रहे मैसेज और वीडियो का सच ये है कि ड्राइवर ने आत्महत्या नहीं की है. डीएमयू ट्रेन का ड्राइवर जिंदा है और वह इस हादसे को लेकर रेलवे पुलिस की हिरासत में है. इस बात की पुष्टि खुद रेलवे की तरफ से भी की जा चुकी है कि वह जिन्दा है.

अमृतसर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर ने की आत्महत्या, खबर निकली झूठी, जानें क्या है सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो (Photo Credits Social Media )

चंडीगढ़: अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर रेल विभाग और पंजाब सरकार की तरह से जांच चल रही है कि आखिरकार यह हादसा किसके लापरवाही से हुई है. जिसकी वजह से एक पल में 61 लोगों की जान चली गई. इसी बीच जिस ट्रेन से हादसा हुआ था. उस ट्रेन के ड्राइवर के सुसाइड करने को लेकर एक सुसाइड नोट और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ शेयर हो रहा है. लेकिन ड्राइवर द्वारा आत्महत्या करने की खबर झूठ निकली है.

दरअसल जो सोशल मीडिया पर ट्रेन के ड्राइवर का जो वीडियो शेयर हो रहा है. उसमे एक शख्स की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह ब्रिज से फंदा लगाकर लटका हुआ दिखाई दे रहा है. उस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गुलाबी टीशर्ट में फांसी के फंदे से झूल रहा ये शख्स उस डीएमयू ट्रेन का ड्राइवर है. जिसकी वजह से अमृतसर में दशहरा देख रहे 61 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी. यह भी पढ़े: अमृतसर रेल हादसा: फरार आयोजक सौरभ मदान ने जारी किया वीडियो, बोला- मेरी कोई गलती नहीं, यह प्रकृति का प्रकोप है

फिलहाल लोगों के बीच वायरल हो रहे मैसेज और वीडियो का सच ये है कि ड्राइवर ने आत्महत्या नहीं की है. डीएमयू ट्रेन का ड्राइवर जिंदा है और वह इस हादसे को लेकर रेलवे पुलिस की हिरासत में है. इस बात की पुष्टि खुद रेलवे की तरफ से भी की जा चुकी है कि वह जिन्दा है.

बात दें कि शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर रावण का दहन करने के दौरान ट्रैक पर खड़े लोगों को जालंधर-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन रौदते हुए निकला गई. जिस हादसे में 61 लोगों की मौत हुई और 70 लोग घायल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).