News

Samruddhi Mahamarg: समृद्धि महामार्ग पर 22 जगहों पर बनेंगे टॉयलेट, 60 से 65 किलोमीटर पर होंगे शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

समृद्धि महामार्ग पर 22 स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा.ये शौचालय 60 से 65 किलोमीटर की दूरी पर होंगे. इससे यात्रियों असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Samruddhi Mahamarg: समृद्धि महामार्ग पर 22 जगहों पर बनेंगे टॉयलेट, 60 से 65 किलोमीटर पर होंगे शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Credit-(ANI )

Samruddhi Mahamarg: मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए इस महामार्ग पर 22 स्थानों पर कंटेनर शौचालय स्थापित किए जाएंगे. महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम यानी एमएसआरडीसी ने यह फैसला लिया है.ऐसे में अब इस रूट पर यात्रा के दौरान यात्रियों को शौचालय ढूंढने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और उनको असुविधा नहीं होगी.

समृद्धि राजमार्ग पर 22 स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा.ये शौचालय 60 से 65 किलोमीटर की दूरी पर होंगे. इन शौचालयों की क्षमता 20 सीटों की होगी.इन शौचालयों में महिला, पुरुष और दिव्यांग नागरिकों के लिए व्यवस्था की जाएगी. एमएसआरडीसी ने इस शौचालय के निर्माण के लिए कंपनियों से निविदाएं मंगवाई है.ये भी पढ़े:Samruddhi Mahamarg Accident: पुणे से प्रयागराज के महाकुंभ जा रही बस से हुई ट्रक की टक्कर, समृद्धि महामार्ग के वर्धा के पास हुआ एक्सीडेंट, कई लोग घायल

ढाबा, रेस्टोरेंट और गैरेज भी बनेंगे

महत्वपूर्ण बात यह है कि अब 701 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग पर रेस्टोरेंट, ढाबा, गैरेज, पार्किंग स्थल, शौचालय जैसी विभिन्न सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा.एमएसआरडीसी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.एमएसआरडीसी ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए समृद्धि महामार्ग के किनारे साइट पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं स्थापित करने के लिए निविदाएं मंगवाई गई हैं. एमएसआरडीसी के फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

मुंबई से नागपुर का सफ़र 8 घंटों में होगा तय

समृद्धि हाईवे मुंबई से नागपुर तक का सफर सिर्फ 8 घंटे में होगा. इस हाईवे को बनाने में MSRDC ने करीब 55 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं.वर्तमान में, समृद्धि महामार्ग का नागपुर से इगतपुरी खंड यातायात के लिए खुला है.जल्द ही इगतपुरी-आमने चरण को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. संपूर्ण समृद्धि महामार्ग को यात्रा के लिए खोलने से पहले यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है.

समृद्धि महामार्ग पर कुल 22 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा.इन शौचालय की क्षमता 20 सीटों की होगी. इसमें पुरुषों के लिए 8, दिव्यांग पुरुषों के लिए 2, महिलाओं के लिए 8 और दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 सीटें होंगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).