तेलंगाना के CM चाहते हैं विपक्ष का फेडरेशन बने, 2024 में सभी दल मिलकर BJP के खिलाफ चुनाव लड़े: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credits: ANI)

2 फरवरी: तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव (CM K Chandrashekhar Rao) विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुट गए हैं. आज वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात करेंगे.  शिवसेना (Shiv sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा "तेलंगाना के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने वाले हैं. इसपर हमारा काम कुछ महीनों से चल रहा है. गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ बैठे, उनका एक फेडरेशन बने (Federation of Opposition) और 2024 में हम साथ मिलकर चुनाव लड़े"