Congress Mahangai Hatao Rally: जयपुर में राहुल गांधी बोले- देश में हिंदुत्ववादियों का राज, हिंदुओं का नहीं, हमें हिंदुत्ववादियों को हटाना है
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली (Photo Credits ANI)

Congress Mahangai Hatao Rally: कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के जयपुर में महंगाई के खिलाफ रैली आयोजित की गई हैं. इस रैली में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित करते हुए कहा कि ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है. हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए. राहुल गांधी अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश की आज जो हालत है, शायद पहले कभी नहीं रही. पूरा धन चार, पांच पूंजीपतियों के हाथ में है. उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थाएं एक संगठन के हाथ में है. देश को जनता नहीं चला रही है. देश को तीन चार पूंजीपति चला रहे हैं, और हमारे प्रधानमंत्री जी उनका काम कर रहे हैं.