VIDEO: कानपुर के परमट घाट पर सवारियां बिठाने को लेकर हुआ जमकर विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
Credit-(X ,@DeepakS59723897)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर के गंगा नदी के परमट घाट पर नाव में बिठाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की इस मारपीट में एक गुट की दो युवतियां घायल हुई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. बताया जा रहा है की कई दिनों से सवारियों को लेकर दो गुटों के बीच में विवाद चल रहा था. जिसके कारण आज ये मारपीट हुई. इस मारपीट के कारण यहां दर्शन के लिए आएं भक्तों और पर्यटकों में भी अब डर का माहौल बन गया है. इस घटना के बाद काफी देर तक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @DeepakS59723897 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Video: कानपूर में दबंगों का आतंक! बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा, घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल

कानपुर के परमट घाट पर मारपीट