Video: कानपूर में दबंगों का आतंक! बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा, घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल
Credit -(Twitter -X)

Video: कानपुर से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ दबंग लोग एक बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई कर रहे है. जानकारी के मुताबिक़ ये घटना कानपुर के पनकी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सरायमिता परिसर का है. वीडियो में आप देख सकते है एक बुजुर्ग व्यक्ति की किसी से कहासुनी होती है और इस दौरान कुछ लोग बुजुर्ग को जमीन पर गिरा देते है और लातों से और डंडो से बुजुर्ग की पिटाई करते है, इस समय एक महिला को भी ये दबंग लोग नीचे गिरा देते है. वीडियो में देखा जा सकता है की बुजुर्ग शख्स अपनी जान बचाकर भाग निकलता है. ये विवाद किस कारण हुआ, इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @MohtaPraveenn नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Kanpur Shocker: कानपुर में दबंगों ने की घायल युवक की पिटाई, प्लास्टर लगे पैर को बेरहमी से कुचला; विचलित करने वाला वीडियो आया सामने- VIDEO

देखें वीडियो :