News

Mumbai Shocker: डिलीवरी बॉय के बार बार डोर बेल बजाने से शख्स हुआ गुस्सा, दरवाजा खोलते ही युवक पर एयरगन से कर दी फायरिंग, परेल की घटना से खलबली

मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक ने डिलीवरी बॉय पर ही फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है की बार बार डोरबेल बजाने की वजह से इनके बीच विवाद हुआ था.

Mumbai Shocker: डिलीवरी बॉय के बार बार डोर बेल बजाने से शख्स हुआ गुस्सा, दरवाजा खोलते ही युवक पर एयरगन से कर दी फायरिंग, परेल की घटना से खलबली
(Photo Credits Twitter)

मुंबई,महाराष्ट्र: मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक चौंकानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक ने डिलीवरी बॉय पर ही फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है की बार बार डोरबेल बजाने की वजह से इनके बीच विवाद हुआ था.जानकारी के अनुसार, लोअर परेल में रहने वाले 35 वर्षीय सौरभकुमार अविनाशकुमार सिंह ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दवाइयां ऑर्डर की थीं. जब डिलीवरी बॉय पैकेज लेकर उनके घर पहुंचा तो उसने बार-बार दरवाज़े की बेल बजाई. इससे नाराज़ होकर सौरभकुमार ने गुस्से में एयरगन निकालकर डिलीवरी बॉय पर फायरिंग कर दी.

इस घटना के बाद बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई. ये भी पढ़े:Mumbai Firng Case: मुंबई में गोल्ड ट्रेडर पर फायरिंग का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार

डिलीवरी बॉय की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

गोलीबारी की यह घटना तुरंत पुलिस तक पहुंचाई गई. शिकायत में डिलीवरी बॉय ने बताया कि ग्राहक ने न सिर्फ पैकेज लेने से इनकार किया बल्कि यह भी कहा कि सामान गलत है.इसके बाद विवाद बढ़ा और युवक ने एयरगन से फायरिंग कर दी.गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि यह गोली एयरगन से चलाई गई थी, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ

घटना के बाद आरोपी और डिलीवरी बॉय दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया. पूछताछ में सौरभकुमार ने स्वीकार किया कि उसने दवाइयां ऑर्डर की थीं लेकिन लगातार डोरबेल बजाने से वह चिड़ गया और गुस्से में गोली चला दी. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).