Video: जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस के एसी कोच में छत से पानी टपकने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तंजा कसा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 9 सितंबर को शेयर किए गए वीडियो में ट्रेन के जबलपुर से दिल्ली जाने के दौरान कोच एम-3 की छत से पानी गिरता दिख रहा है. कांग्रेस ने ट्विटर एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए रेल मंत्री पर तंज कसते हुए लिखा, 'रील मंत्री जी, क्या बात है.आपने तो यात्रियों को ट्रेन में झरने की सुविधा दे दी,ये अनोखा झरना जबलपुर निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस में देखा गया, लोग यात्रा भी करें और झरने का मजा भी लें,शानदार, ज़बरदस्त, ज़िंदाबाद. इस ट्रेन में पानी के टपकने के बाद यात्री काफी नाराज भी दिखाई दिए. ये भी पढ़े :VIDEO: गरीब रथ ट्रेन में झरने की तरह गिर रहा बारिश का पानी, वीडियो हुआ वायरल, यात्रियों ने की शिकायत
एसी कोच से टपकने लगा पानी
रील मंत्री जी, क्या बात है!!
आपने तो यात्रियों को ट्रेन में झरने की सुविधा दे दी।
ये अनोखा झरना जबलपुर निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस में देखा गया।
लोग यात्रा भी करें और झरने का मजा भी लें।
शानदार, ज़बरदस्त, ज़िंदाबाद pic.twitter.com/1NQvkOYYGh
— Congress (@INCIndia) September 9, 2024













QuickLY