कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा आरोप, कहा- मौजूदा सरकार गरीबी हटाने की बजाए उन्हें और गरीब बना रही है
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Photo Credits ANI)

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर बड़ा हमला बोला है. खड़गे ने कहा कि “पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और गैस के दाम में रोज बढ़ोतरी हो रही है. आज की सरकार जिसे भारी बहुमत मिला है वो इसका फायदा उठा रही है और लोगों की गरीबी हटाने की बजाए उन्हें और गरीब कर रही है.”