News

Nanded: उफनती नदी से गाड़ी निकालना ड्राइवर को पड़ा महंगा, पानी के तेज बहाव में बह गई थार, नांदेड का वीडियो आया सामने; VIDEO

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण नदी नाले उफान पर पर है. नांदेड, बीड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. अब नांदेड जिले से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है.

Nanded: उफनती नदी से गाड़ी निकालना ड्राइवर को पड़ा महंगा, पानी के तेज बहाव में बह गई थार, नांदेड का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@indianlett31083)

नांदेड, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण नदी नाले उफान पर पर है. नांदेड, बीड, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. अब नांदेड जिले से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. यहांपर एक थार गाड़ी उफनती हुई नदी में बह गई. ये घटना नांदेड जिले के हिमायत नगर, हदगांव मार्ग पर स्थित जवलगांव इलाके में हुई है. नदी के ब्रिज के ऊपर से तेज बहाव से पानी बह रहा था और इसी दौरान एक थार चालक ने इस उफनती हुई के ब्रिज से गाड़ी डाल दी और कुछ ही दुरी पर जाकर गाड़ी रुक गई और बह लगी. इसके बाद गाड़ी नदी में बह गई. बताया जा रहा है ग्रामीणों की मदद से कार सवार को बचा लिया गया है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @indianlett31083 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: लोगों ने रुकने के लिए कहा, लेकिन किसी की बात नहीं मानी.. उफनती नदी को दौड़कर पार करते समय युवक बहा, राजसमंद जिले का वीडियो आया सामने

नदी में बह गई थार गाड़ी

बाढ़ के पानी में फंसी थार गाड़ी

वीडियो में देख सकते है की नदी में आए बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है और इसी दौरान एक थार चालक ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी को पानी से निकालने की कोशिश करता है. लेकिन तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण गाड़ी बीच रास्ते में ही फंस गई. इसके बाद गाड़ी पानी में बहने लगी.यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी पानी के बीच रास्ता बनाते हुए अचानक अटक जाती है और आगे बढ़ नहीं पाती. यह नजारा देखने वालों की रूह कांप गई.

दो तहसीलों का संपर्क टूटा

तेज बारिश और बाढ़ की वजह से इस इलाके में दो तहसीलों के बीच संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पुल पर बहते पानी से होकर गुजरने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).