Thane Fire Video: मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर कंटेनर में लगी भीषण आग,  एक व्यक्ति की  मौत
Thane Fire (Photo Credits ANI

Thane Fire Video: मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में शुक्रवार सुबह तड़के भीषण आग लग गई. जिससे एक व्यक्ति की झूलकर मौत हो गई. हादसे के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटाया . जिसके बाद करीब3 घंटे की मशक्कत के बाद उक्त मार्ग को यातायात के लिए फिर से शुरू हुआ. कंटेनर में आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेनर धू- धूकर जल रहा है. हाला कि मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल की टीम की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

घोड़बंदर रोड पर कंटेनर में लगी भीषण आग: