Delhi Meerut Expressway Accident: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें देर रात स्कूटी पर घुमने निकले तीन दोस्तों को तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा हवा हवाई रेस्टॉरेंट के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक़ तीनों एक ही स्कूटी पर बैठकर दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर इनकी स्कूटी को एक अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में इनकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. ये भी पढ़े:MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 20 लोग घायल
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
दिल्ली के रहने वाले तीन दोस्त स्कूटी से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसस वे पर घूमने निकल देर रात हवा हवाई रेस्टॉरेंट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी तीनो की मौत हो गयी,#Ghaziabad pic.twitter.com/g67UWUBcBJ
— NeXt News (@NeXtNews80) September 29, 2024













QuickLY