देश

MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 20 लोग घायल

मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है. यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास हुआ.

MP Bus Accident: मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 20 लोग घायल
(Photo Credits ANI)

मैहर, 29 सितंबर : मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है. यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास हुआ.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े पत्थर से लदे डंपर ट्रक से टकरा गई. मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल के मुताबिक हादसे में घायलों में से करीब छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है. यह भी पढ़ें : Gujarat Road Accident: गुजरात के द्वारका में डिवाइडर पार कर तीन वाहनों से टकराई बस, तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य घायलों का इलाज मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).