देश

Tamil Nadu: भाजपा ने बीबीसी तमिल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लेख के जरिए अशांति फैलाने का आरोप

तमिलनाडु भाजपा की लीगल सेल ने बीबीसी तमिल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि बीबीसी तमिल का हालिया लेख देश में अशांति फैलाने और युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है.

Tamil Nadu: भाजपा ने बीबीसी तमिल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लेख के जरिए अशांति फैलाने का आरोप
Photo- @BJP4India/X & @Jduonline/X

चेन्नई, 28 अक्टूबर : तमिलनाडु (Tamil Nadu) भाजपा की लीगल सेल ने बीबीसी तमिल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा (BJP) ने आरोप लगाया है कि बीबीसी तमिल का हालिया लेख देश में अशांति फैलाने और युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है. यह शिकायत तमिलनाडु भाजपा के लीगल विंग के अध्यक्ष ए. कुमारगुरु की अगुवाई में दर्ज कराई गई. उन्होंने कहा कि बीबीसी तमिल के प्रकाशित लेख का शीर्षक (क्यों जेन-जी, जो अन्य देशों में सरकारों को अस्थिर करते हैं, भारत में सड़कों पर नहीं उतर रहे?) देश के युवाओं को गुमराह करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा है.

कुमारगुरु ने आरोप लगाया कि यह लेख भारत के खिलाफ एक सुनियोजित विदेशी षड्यंत्र का हिस्सा है. बीबीसी तमिल इस रिपोर्ट के माध्यम से भारतीय युवाओं में असंतोष फैलाने और उन्हें सरकार विरोधी आंदोलनों के लिए भड़काने की कोशिश कर रहा है. भाजपा नेता ने कहा, "यह लेख पूरी तरह से भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है. इसमें भारत की छवि को खराब करने और देश के भीतर शांति व्यवस्था को तोड़ने की मंशा साफ दिखाई देती है. यह वही एजेंडा है जिसे कुछ विदेशी ताकतें भारत की प्रगति को रोकने के लिए चला रही हैं." यह भी पढ़ें : Mumbai Digital Arrest: मुंबई में बुजुर्ग दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ रुपए की ठगी में 6 और आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जबकि पहले यह दसवें स्थान पर था. ऐसे में देश की प्रगति से परेशान कुछ विदेशी मीडिया संस्थान झूठी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. कुमारगुरु ने पुलिस से मांग की कि इस मामले में बीबीसी तमिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई मीडिया संगठन इस तरह की उत्तेजक और असत्य सामग्री प्रकाशित करने की हिम्मत न करे. इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष पॉल कनागराज और लीगल सेल के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).