Surat Shocker: गुजरात के सूरत (Surat Suicide Case) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी का दिल दहला दिया है. यहां अलथान (Althan Area) इलाके में बुधवार शाम एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और कुछ सेकंड बाद खुद भी उसी जगह से कूद गई. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसका सीसीटीवी वीडियो (CCTV VIDEO) सामने आने के बाद पूरे शहर में सदमे का माहौल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान पूजा (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है.
फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने दो साल के बेटे को गोद में लेकर लिफ्ट से 13वीं मंजिल पर पहुंची. वहां पहुंचते ही उसने पहले अपने बेटे को नीचे धकेला और उसके तुरंत बाद खुद भी कूद गई. आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, मां-बेटे की जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी.
ये भी पढें: बड़ा हादसा टला, सूरत-दुबई इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बीच हवा में इंजन में आई खराबी
गणेश पंडाल के पास हुई घटना
इस हृदय विदारक त्रासदी की एक और चौंकाने वाली बात यह थी कि गणेश पंडाल (Ganesh Visarjan) घटनास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर बना था. इतनी नज़दीकी होने के बावजूद किसी को जरा भी शक नहीं हुआ. यानी सब कुछ अचानक और बहुत तेजी से हुआ.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Gujrat Police) मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब महिला का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में पूजा ने इतना बड़ा कदम उठाया.
बिखर गया हंसता खेलता परिवार
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है. अभी तक किसी भी तरह के घरेलू कलह (Domestic Discord) या बड़े विवाद का पता नहीं चला है. परिवार वाले खुद गहरे सदमे में हैं. उनके मुताबिक, पूजा ने कभी ऐसा कोई व्यवहार नहीं दिखाया जिससे यह शक पैदा हो कि वह अपनी जान दे सकती है.
सूरत की इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लोग मानसिक तनाव या किसी और अज्ञात कारण से ऐसे खौफनाक कदम क्यों उठा रहे हैं.
आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर
टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय) – 14416 या 1800 891 4416; निमहंस – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; पीक माइंड – 080-456 87786; वंद्रेवाला फाउंडेशन – 9999 666 555; अर्पिता आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन – 080-23655557; आईकॉल – 022-25521111 और 9152987821; सीओओजे मेंटल हेल्थ फाउंडेशन (सीओओजे) – 0832-2252525।
आसरा (मुंबई) 022-27546669, स्नेहा (चेन्नई) 044-24640050, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, कूज (गोवा) 0832- 2252525, जीवन (जमशेदपुर) 065-76453841, प्रतीक्षा (कोच्चि) 048-42448830, मैत्री (कोच्चि) 0484-2540530, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)













QuickLY