SC on Delhi Coaching Centre Deaths: सुप्रीम कोर्ट ने IAS कोचिंग हादसे पर लिया संज्ञान, केंद्र और दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस
दिल्ली कोचिंग हादसा मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी को नोटिस जारी किया है और पूछा कि अब तक क्या सुरक्षा मानदंड निर्धारित किए गए हैं.
SC on Delhi Coaching Centre Deaths: दिल्ली कोचिंग हादसा मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि अब तक क्या सुरक्षा मानदंड निर्धारित किए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये कोचिंग सेंटर मौत के कमरे हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उम्मीदवारों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह घटना आंखें खोलने वाली है. इससे पहले 2 अगस्त को दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी थी. हाईकोर्ट ने इस निर्णय के पीछे घटनाओं की गंभीरता और लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार की संभावित संलिप्तता को कारण बताया थी. अदालत ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) को सिविल सेवा उम्मीदवारों की मौत की सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया था. बता दें, ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को एक बड़ा हादसा हुआ था. यहां राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई थी. मृतकों दो छात्र और एक छात्रा शामिल थे.
सुप्रीम कोर्ट ने IAS कोचिंग हादसे पर लिया संज्ञान
Supreme Court takes suo motu cognizance of the issue related to safety norms in the coaching centres. SC expresses concerns over recent incidents in the coaching institutes that took lives of the young aspirants. SC asks Centre, Delhi Govt and MCD to file responses to show cause… pic.twitter.com/RoqbYmJ6hC
— ANI (@ANI) August 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

