क्रिकेट

WTC Final Qualification Scenario For India: क्या बांग्लादेश की हार भारत के लिए बनेगी वरदान? आसान हो सकता हैं डब्लूटीसी फाइनल की राह; समझिए पूरा समीकरण

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है. मैच की शुरुआत बांग्लादेश के लिए बेहद खराब रही, क्योंकि उसकी पहली पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. इस खराब प्रदर्शन के बाद मेहमान टीम की हार का खतरा काफी बढ़ गया है. अगर बांग्लादेश इस मुकाबले में हार जाता है तो इसका फायदा सीधे तौर पर टीम इंडिया को मिल सकता है.

WTC Final Qualification Scenario For India: क्या बांग्लादेश की हार भारत के लिए बनेगी वरदान? आसान हो सकता हैं डब्लूटीसी फाइनल की राह; समझिए पूरा समीकरण
टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है. मैच की शुरुआत बांग्लादेश के लिए बेहद खराब रही, क्योंकि उसकी पहली पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. इस खराब प्रदर्शन के बाद मेहमान टीम की हार का खतरा काफी बढ़ गया है. अगर बांग्लादेश इस मुकाबले में हार जाता है तो इसका फायदा सीधे तौर पर टीम इंडिया को मिल सकता है. आइए समझते हैं कि आखिर बांग्लादेश की हार भारत के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकती है. Mitchell Starc Records: मिचेल स्टार्क ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, WTC में बने नंबर-1 गेंदबाज, डेल स्टेन को भी छोड़ा पीछे

मैके टेस्ट में बांग्लादेश की हालत हुई खराब

मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. टीम के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास शून्य पर आउट हुए. वहीं मोमिनुल हक ने 9 रन, मेहदी हसन मिराज ने 11 रन, हसन महमूद ने 10 रन, तस्किन अहमद ने 1 रन और शोरिफुल इस्लाम ने 14 रन बनाए. पूरी टीम 34 ओवर में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई.

बांग्लादेश की हार से टीम इंडिया को कैसे मिलेगा फायदा?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में फिलहाल बांग्लादेश 40 अंकों और 66.67 प्रतिशत (PCT) के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि भारत 64 अंकों और 53.33 प्रतिशत PCT के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है.

अगर बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टेस्ट हार जाता है तो उसका PCT घट जाएगा. वहीं दूसरी ओर यदि भारत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट जीतने में सफल रहता है तो टीम इंडिया के PCT में सुधार होगा और वह अंक तालिका में ऊपर पहुंच सकती है. ऐसे में बांग्लादेश की हार और भारत की जीत मिलकर WTC फाइनल की रेस में टीम इंडिया की राह को काफी आसान बना सकती है.

हालांकि, WTC में अंतिम स्थान का फैसला पूरे चक्र के दौरान PCT के आधार पर होता है. इसलिए भारत को सिर्फ दूसरे टीमों के नतीजों पर नहीं, बल्कि अपने बाकी मुकाबलों में भी लगातार जीत दर्ज करनी होगी.

टॉप-3 में बनी हुई हैं ये टीमें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल पहले स्थान पर काबिज है. कंगारू टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 2 में हार मिली है. उसके खाते में 84 अंक और 77.78 प्रतिशत PCT है.

दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ 36 अंक तथा 75.00 प्रतिशत PCT हासिल किया है. वहीं न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है. कीवी टीम ने 6 मैचों में 4 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 52 अंक और 72.22 प्रतिशत PCT हासिल किया है.

यहां देखें WTC प्वॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 40 66.67%
5 भारत 10 5 4 1 64 53.33%
6 श्रीलंका 5 1 2 2 20 53.33%
7 इंग्लैंड 14 5 8 1 50 24.36%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 30 22.83%
9 पाकिस्तान 7 2 5 0 16 19.05%

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2026 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).