Sukhbir Singh Badal Attack: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर जानलेवा हमला हुआ है. दरअसल, सुखबीर बादल धार्मिक सजा के तहत दरबार साहिब के गेट पर सेवा कर रहे थे. इसी दौरान एक हमलावर ने पिस्तौल तानकर फायरिंग की, लेकिन गोली मिसफायर हो गई, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर मौजूद सेवादारों ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया. आरोपी का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है, जो पहले भी खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है. बता दें, सुखबीर बादल धार्मिक सजा के दूसरे दिन सेवा दे रहे थे.
सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर हमला जानलेवा
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर चली गोली। बाल बाल बचे। pic.twitter.com/SBLkOJV4dp
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) December 4, 2024












QuickLY