देश

सुभासपा पार्टी चुनाव संबंधी रणनीति पर एक अप्रैल को करेगी बैठक, मीटिंग के बाद करेगी फैसले का खुलासा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भागीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सरकार में बने रहने और लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अपने फैसले का खुलासा आगामी एक अप्रैल को होने वाली बैठक के बाद करेगी...

सुभासपा पार्टी चुनाव संबंधी रणनीति पर एक अप्रैल को करेगी बैठक, मीटिंग के बाद करेगी फैसले का खुलासा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Photo Credit- ANI)

बलिया: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भागीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सरकार में बने रहने और लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अपने फैसले का खुलासा आगामी एक अप्रैल को होने वाली बैठक के बाद करेगी. सुभासपा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरुण राजभर ने आज यहां 'भाषा' को बताया कि दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक एक अप्रैल को लखनऊ में होगी.

इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की रणनीति और योगी सरकार में बने रहने को लेकर सुझाव लियए जाएंगे. उसके बाद पार्टी कोई फैसला करेगी. भाजपा पर हमला करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा घमंड में चूर है तथा उसे गलतफहमी है कि केंद्र में फिर उसकी सरकार बनने जा रही है. भाजपा को लोकसभा चुनाव के बाद अपनी गलती का एहसास होगा. उन्होंने दावा किया कि दासुभासपा का जनाधार और लोकप्रियता निषाद पार्टी की तुलना में कहीं ज्या है. यह पिछले चुनाव में दोनों दलों को मिले मतों की संख्या से भी जाहिर होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).