Nepal Earthquake: भूकंप के तेज झटके से थर्राया नेपाल, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता, यूपी-बिहार में भी हिली धरती
(Photo Credit : Twitter)

Earthquake: नेपाल में आज दोहहर 02:51 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था. भारत में भूकंप का झटका उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में महसूस किया गया.

नेपाल में मंगलवार को भूकंप आधे घंटे के भीतर दो बार आया. इन भूकंपों के झटके दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुरादाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में महसूस किए गए. पहला भूकंप दोपहर 2.25 बजे और दूसरा 2.51 बजे आया.

त्तराखंड के देहरादून में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यहां लोग भूकंप के बाद दफ्तरों से बाहर निकल आए.