आगरा, उत्तर प्रदेश: शहरों में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है. अब आगरा के जयपुर हाउस परिसर में सड़क पर अपने छोटे से पालतू श्वान को लेकर घूम रही लड़की के श्वान पर आवारा कुत्तों से हमला कर दिया. जिसमें पालतू श्वान बुरी तरह से घायल हो गया. इस वीडियो को देखने के बाद आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप भी सोचेंगे की शहरों में आवारा कुत्तों की समस्या कितनी बढ़ गई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की एक लड़की चेन से बांधकर अपने पालतू श्वान को टहला रही होती है. इसी दौरान 6 से 7 कुत्ते श्वान पर हमला कर देते है. लड़की इन्हें भगाने का काफी प्रयास करती है. लेकिन श्वान इस पालतू श्वान को खींचते हुए इधर उधर भागते है.आख़िरकार कुछ देर बार एक युवक घर से बाहर निकलता है और आवारा कुत्तों को वहां से भगाता है. इसके बाद भी आवारा कुत्ते श्वान पर हमला करते रहते है. इसके बाद युवक श्वान को ऊपर उठा लेता है. बताया जा रहा है की इस हमले में पालतू श्वान काफी घायल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @NaseemNdtv नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Agra Shocker: आगरा जिले में 18 महीने के मासूम ने खा ली दीवार पर लगी पेंट की पापड़ी, गले में फंसने से हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
आवारा कुत्तों ने किया पालतू कुत्ते पर हमला
आगरा पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में आवारा स्वानों ने पालतू स्वान को बनाया निशाना,पालतू स्वान को टहलाने लाई थी बच्ची, तभी झुंड में आये आवारा स्वानों ने किया हमला,आवारा स्वानों ने नोच नोचकर पालतू स्वान को किया गंभीर रूप से घायल,
घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल।#agra pic.twitter.com/yGkNqhrCtH
— Naseem Ahmad Journalist NDTV (@NaseemNdtv) December 28, 2024













QuickLY