देश

Nagpur Dog Attack: नागपुर के मौदा में तीन साल के मासूम पर आवारा कुत्तो का हमला, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

लावारिस कुत्तो के हमले में देशभर में कई जानें गई है. ऐसे ही अब नागपुर के मौदा में आवारा कुत्तो ने एक तीन साल की मासूम की जान ली है.

Nagpur Dog Attack: नागपुर के मौदा में तीन साल के मासूम पर आवारा कुत्तो का हमला, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत
Credit - Latestly.com

लावारिस कुत्तो के हमले में देशभर में कई जानें गई है. ऐसे ही अब नागपुर के मौदा में आवारा कुत्तो ने एक तीन साल के  मासूम की जान ली है. मौदा शहर के गणेश नगर में आवारा कुत्तो के हमले में एक तीन साल के लड़के की मौत हो गई है. इस घटना के बाद बच्चे के परिजन सदमे में है तो वही प्रशासन पर भी लोगों का गुस्सा नजर आ रहा  है. जानकारी के मुताबिक़ मौदा में अंकुश शहाणे अपनी  पत्नी और बच्चों के साथ एक घर में किराए पर रहते है. यह भी पढ़े :UP: बुलंदशहर में करंट की चपेट आने से 55 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम- VIDEO

उनका तीन साल का बेटा घर के सामने ही खेल रहा था, तभी आसपास मौजूद आवारा कुत्तो ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसको जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद बच्चे को तुरंत ग्रामीण हॉस्पिटल में ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. बेटे की मौत होने पर परिजन बदहवास हो चुके है.

नागपुर जिले में इससे पहले भी आवारा कुत्तो के हमले में कई बच्चों की जान गई है तो वही वाहनों के पीछे दौड़ने के कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हुए है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).