Lucknow Road Accident: सड़क के मोड़ पर कार से जा टकराया तेज रफ़्तार बाइक सवार, लखनऊ के भयावह एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@priyarajputlive)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश:  उत्तर प्रदेश में एक एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहांपर एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने एक कार को टक्कर मार दी और जिसके बाद वह उछलकर नीचे गिर गया. इस भीषण एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ये घटना लखनऊ के इंदिरा नगर की बताई जा रही है. वीडियो में देख सकते है की एक छोटी सी सड़क से एक कार सवार बड़े धीरे से कार को टर्न करता है और जैसे ही कार टर्न होती है, एक तेज रफ़्तार बाइक सवार इस कार को टक्कर मार देता है. इसके बाद वह उछलकर नीचे गिर जाता है. इसके बाद कार सवार नीचे उतरकर उसे देखता है और इसके बाद वहांपर काफी लोग जमा हो जाते है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इसमें  गलती बाइक सवार की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Lucknow Accident: महाकुंभ जा रही है वॉल्वो बस हुई पलटी, 25 से ज्यादा यात्री हुए घायल, लखनऊ से वीडियो आया सामने (Watch Video )

लखनऊ में एक्सीडेंट