Gold Smuggling Mumbai: अमूल बटर और अंडरगारमेंट में सोने की तस्करी करनेवाला मुंबई Airport पर गिरफ्तार -Video
Credit- ( ANI, Twitter X )

अमूल बटर का इस्तेमाल आप सभी ने किया होगा, जी, हां , ये खाने के उपयोग में आता है, लेकिन अब सोने की तस्करी करनेवाले लोग इस बटर का उपयोग कर रहें है, ऐसा ही एक मामला मुंबई एअरपोर्ट पर हुआ है. जिसमें दुबई से आए भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग ने इस युवक को पकड़ा है. उसने अमूल बटर के अंदर सोने के छोटे टुकड़े छुपायें हुए थे, इसके साथ ही यात्री के पास से अमूल बटर, रूमाल, कपड़े और आईफोन के हैंड बैग में सोने के कटे हुए टुकड़े छुपाए मिले है.अधिकारियों ने यात्री के पास से पांच 24 कैरेट सोने के आभूषण, तीन रोडियम प्लेटेड सिक्के, सोने के तार के कटे हुए टुकड़े, जिनका कुल वजन 215 ग्राम हैं, इसके साथ ही दो आईफोन प्रो 128 जीबी बरामद किए है. यह भी पढ़े :UP Police Paper Leak: भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया, राजीव कृष्‍ण को मिली जिम्मेदारी

देखें वीडियो :