UP Police Paper Leak: भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया, राजीव कृष्ण को मिली जिम्मेदारी
यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है. रेणुका मिश्रा की जगह IPS राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है. रेणुका मिश्रा की जगह IPS राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. यूपी में 60 हजार से ज्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद योगी सरकार लगातार कड़े एक्शन ले रही है. Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सभी सीटों पर NDA की जीत होगी- केशव प्रसाद मौर्य.
इससे पहले, शासन ने आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने के बाद बड़ा ऐक्शन लेते हुए यूपी लोकसेवा आयोग (UPPSC) के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी को पद से हटा दिया था. उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है.
बता दें कि यूपी में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है. बता दें कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की आंतरिक जांच कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई.
रिपोर्ट के आधार पर ही भर्ती बोर्ड को एफआईआर करानी थी. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया और राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
यूपी पुलिस पेपर लीक मामले की जांच STF को सौंपी गई है. बता दें कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसके बाद व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. पहले तो पुलिस की तरफ से इसे अफवाह बताया गया. लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कर दी. पेपर लीक के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

