कर्नाटक के शिवमोग्गा में हिंसा के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार (Photo: ANI)

एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने शिवमोग्गा (कर्नाटक) हिंसा मामले में कहा, 'हमने 4 आरोपियों की पहचान कर ली है और 2 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. 2 अन्य की तलाश की जा रही है, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. छुरा घोंपने की घटना से संबंधित जांच चल रही है.

उन्होंने कहा, 'हम लोगों से कह रहे हैं कि बेवजह बाहर न निकलें. हम उनकी (आरोपी) संपत्तियों को जब्त कर लेंगे, हम इसकी सूचना डीसी को देंगे. हमने पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया है. हमारे पास पहले से ही 15 प्लाटून हैं और हमने और मांगे हैं. अभी स्थिति नियंत्रण में है.