Shakti Row: 'शक्ति' पर घमासान, राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति के खिलाफ लड़ाई वाले बयान पर बुधवार को चुनाव आयोग से शिकायत की. इसमें बीजेपी ने कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग की है.
नई दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति के खिलाफ लड़ाई वाले बयान पर बुधवार को चुनाव आयोग से शिकायत की. इसमें बीजेपी ने कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव आयोग में शिकायत करने के बाद कहा, ''मैंने राहुल गांधी का पूरा बयान पढ़ा. आप हिंदुओं की भावनाओं आहत कर रहे हैं. ऐसा बात बोलना शर्मनाक है.'' बीजेपी ने विपक्ष पर हिंदू धर्म को चुन-चुनकर निशाना बनाने का आरोप लगाया है. झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट पर एक महीने के लिए लगाई रोक.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव आयोग को दी अपनी शिकायत में कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं की भावना आहत करने की कोशिश की है. ऐसा बयान कुछ धार्मिक समुदाय को खुश करने के लिए दिया गया है. इससे देश के शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है. ईवीएम के खिलाफ भी उन्होंने बयान दिया है.
वहीं राहुल गांधी अपनी सफाई में कह चुके हैं कि उन्होंने जो कहा वह धार्मिक शक्ति नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और झूठ की शक्ति के बारे में कहा.
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के पर मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा था, लोग सोचते हैं कि हम सब एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं, ऐसा नहीं है. हम एक व्यक्ति, बीजेपी या मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं. ‘‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम शक्ति से लड़ रहे हैं. एक शक्ति से लड़ रहे हैं. अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. हिंदुस्तान की हर संस्था में है. ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

