UP Shocker: चित्रकूट में सनसनीखेज वारदात, यमुना में नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने से आहत दो किशोरियों ने खाया जहर; हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में यमुना नदी में नहाते समय दो किशोरियों का चोरी-छिपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इस घटना से आहत होकर और परिजनों की डांट के बाद दोनों लड़कियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.
- Read in
- English
चित्रकूट, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट जिले (Chitrakoot District) में निजता के हनन और मानसिक उत्पीड़न (Violation of Privacy and Mental Harassment) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यमुना नदी (Yamuna River) में स्नान करते समय अज्ञात युवकों द्वारा आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने से आहत दो किशोरियों (16 और 17 वर्ष) ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांदा (Banda) के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज (Rani Durgavati Medical College) रेफर किया गया है. यह भी पढ़ें: Bengaluru Family Mass Suicide Attempt: कर्ज के दबाव में परिवार का सामूहिक आत्महत्या प्रयास, मां-बेटी की मौत, 2 की हालत गंभीर
नदी पर चोरी-छिपे बनाया गया वीडियो
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र की है. गुरुवार को दोनों किशोरियां यमुना नदी पर नहाने गई थीं, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी अनुमति के बिना फोटो खींचे और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. इस घटना की जानकारी जब घर वालों को हुई, तो उन्होंने लड़कियों को डांट लगाई. सामाजिक लोक-लाज और मानसिक तनाव के चलते किशोरियों ने शुक्रवार को खौफनाक कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ घटक लिया.
हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. फिलहाल पुलिस की एक टीम अस्पताल में उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है.
आरोपियों की तलाश में तीन पुलिस टीमें गठित
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है.
- पहली टीम: अस्पताल में पीड़ितों की स्वास्थ्य स्थिति और सुरक्षा की निगरानी कर रही है.
- दूसरी टीम: परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटनाक्रम के सुराग जुटा रही है.
- तीसरी टीम: उन अज्ञात आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है, जिन्होंने वीडियो बनाया और उसे प्रचारित करने की धमकी दी. यह भी पढ़ें: Karnataka Shocker: कर्नाटक के हुब्बल्ली में मोबाइल न मिलने पर 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने अभिभावकों के जारी की ये सलाह
पुलिस का आश्वासन
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निजता के उल्लंघन और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन और स्थानीय इनपुट के आधार पर दबिश दे रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर इस तरह के किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को साझा न करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2026 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

