क्राइम

Saharanpur Accident Video: घर के सामने हुए एक्सीडेंट को देखना पड़ा महंगा, थार गाड़ी के नीचे आई महिला, सहारनपुर में बाल बाल बची महिला की जान

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में एक दिल दहलानेवाला एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमें एक छोटी सी सड़क पर एक थार जीप दुसरे वाहनों को टक्कर मारते हुए आती है और इस दौरान थार सवार महिला को भी कुचल देता है.

Saharanpur Accident Video: घर के सामने हुए एक्सीडेंट को देखना पड़ा महंगा, थार गाड़ी के नीचे आई महिला, सहारनपुर में बाल बाल बची महिला की जान
Credit -(Twitter -X )

Saharanpur Accident Video: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में एक दिल दहलानेवाला एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमें एक छोटी सी सड़क पर एक थार जीप दुसरे वाहनों को टक्कर मारते हुए आती है और इस दौरान थार सवार महिला को भी कुचल देता है. वीडियो में देखा जा सकता है की ,' एक महिला अपने घर के सामने टहलती है, इसी सड़क पर एक थार जीप साइड में खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए आती है, और इस दौरान थार सवार एक कार को टक्कर मार देता है, महिला डरकर भीतर भाग जाती है, लेकिन जैसे ही वह वापस एक्सीडेंट देखने के लिए कार के करीब जाती है, तो थार चालक उसे भी टक्कर मारता है, जिसके कारण महिला जीप के नीचे आ जाती है. गनीमत है इस हादसे में महिला की जान बच गई. बताया जा रहा है की थार चलानेवाला एक नाबालिग है और पुलिस के पास अब तक ये मामला नहीं पहुंचा है. जिसके कारण आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है. ट्विटर एक्स पर इस वीडियो को @sunilyadav21 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Saharanpur: एक साल पहले बनाई गई सड़क 20 फीट धंसी, पार्षद समेत 6 लोग गड्डे में गिरकर हुए घायल, उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की घटना-Video

सहारनपुर में महिला को थार सवार ने कुचला 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).