Rajasthan: एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने दिखाई अफसरशाही, सेड़वा अस्पताल के डॉक्टर को लगाई लताड़; पुलिस के हवाले करने की दी धमकी (Watch Video)
Photo- X/@dineshbohrabmr

Badrinarayan Vishnoi Hospital Inspection: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक अफसर की अफसरशाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेड़वा उपखंड के एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने सेड़वा अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एक डॉक्टर को जमकर बुरा भला कहा. एसडीएम ने देखा कि एक महिला मरीज बेड पर सो रही थी और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. इसके बाद एसडीएम ओपीडी रूम में जाकर डॉक्टर से सवाल करते हुए गुस्से में बोले कि वह मरीज के पास क्यों नहीं खड़ा था. डॉक्टर ने उन्हें समझाया कि 250 मरीजों की ओपीडी में सभी के पास खड़ा होना संभव नहीं है, और वह पहले ही महिला का इलाज कर चुके हैं.

इस पर एसडीएम ने डॉक्टर को पुलिस के हवाले करने की धमकी दी. यह घटना मीडिया में सुर्खियों में आ गई है, क्योंकि एसडीएम पहले भी विवादों में रहे हैं.

ये भी पढें: Rajasthan: बाड़मेर में 6 घंटे के बचाव अभियान के बाद बोरवेल से 4 साल के बच्चे का शव बरामद (देखें वीडियो)