यूपीः तालाब में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्रों की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में आज हुए दर्दनाक हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए. जिसमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा सिद्धार्थनगर के खैरा गांव के पास एक स्कूल बस के अनियत्रित होकर तालाब में गिर जाने से हुआ जिसमें कम से कम 20 बच्चे ज़ख्मी हो गए हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में आज हुए दर्दनाक हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए. जिसमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा सिद्धार्थनगर के खैरा गांव के पास एक स्कूल बस के अनियत्रित होकर तालाब में गिर जाने से हुआ. इस हादसे में कम से कम 20 बच्चे ज़ख्मी हो गए.
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय इंटर कालेज की बस मंगलवार को ऊंटापार गाव के पास पलटकर लगभग 20 फीट गहरे तालाब में चली गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राथमिक उपचार के बाद अधिकतर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. कुछ गंभीर रूप से घायल बच्चो को अस्पताल में एडमिट किया गया है.
Siddharthnagar: At least 20 children injured after their school bus fell into a pond in Khaira village. The injured have been admitted to hospital. The bus was carrying 45 children. More details awaited. pic.twitter.com/sRVuOkssZd
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2018
स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई. इस हादसे में स्कूल बस का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है. पुलिस ने बताया कि किसी भी छात्र को गंभीर चोट नही आई है.
हादसे के वक्त बस में 45 बच्चे सवार थे. वहीं हादसे के बाद जिले के डीएम कुणाल सिल्कू ने घटनास्थल का दौरा किया और जाच कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए. हालांकि पुलिस बस के तालाब में गिरने की वजह की पड़ताल में जुट चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

