सेना को सलाम! नई दिल्ली-डीब्रूगढ़ Rajdhani Express ट्रेन में अचानक बेहोश हो गई 8 महीने की बच्ची, आर्मी के जवान ने CPR देकर बचाई जान
भारतीय सेना के एक जवान ने नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सीपीआर देकर आठ महीने के शिशु की जान बचाई है. रक्षा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ट्रेन में एक बच्चा सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहा था.
Indian Army Brave Act: भारतीय सेना के एक जवान ने New Delhi-Dibrugarh Rajdhani Express में सीपीआर देकर आठ महीने के शिशु की जान बचाई है. रक्षा सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को ट्रेन में सफर के दौरान आठ महीने की बच्ची अचानक बेहोश हो गई और उसकी सांसें थम गईं. यह देख बच्चे की मां घबरा गई और रोने लगी. इस दौरान पूर्वोत्तर के 456 फील्ड अस्पताल (Army Medical Corps) में तैनात और छुट्टी से लौट रहे सेना के जवान सुनील भी उसी कोच में मौजूद थे. स्थिति को देखते ही सुनील ने बिना समय गंवाए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया और बच्ची को सफलतापूर्वक होश में ला दिया.
ये भी पढें: VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, अचानक हुआ बेहोश, सीआईएसएफ के जवान ने CPR देकर बचाई जान
भारतीय सेना के जवान सुनील ने ट्रेन में 8 महीने की बच्ची की जान बचाई
Exemplifying courage, composure and professional excellence, Sepoy (Amb Asst) Sunil of the #ArmyMedicalCorps saved the life of an 8-month-old infant aboard the Dibrugarh-bound Rajdhani Express on 13 Oct 2025. When the infant became unresponsive, he immediately assessed the… pic.twitter.com/n3ZjUczBHQ
— DGAFMS-MoD (@dgafms_mod) October 17, 2025
अनुशासन, समर्पण और निष्ठा की झलक
उन्होंने तुरंत रेलवे कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और असम के रंगिया स्टेशन पर बच्ची के लिए सुरक्षित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की.
भारतीय सेना ने उनके इस वीरतापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य सेना चिकित्सा कोर के अनुशासन, समर्पण और निष्ठा का उदाहरण है.
इंडियन आर्मी जिंदाबाद
यह घटना साबित करती है कि सेना के जवान न केवल युद्ध और सुरक्षा में, बल्कि आपातकालीन स्थितियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत परिश्रम और जिम्मेदारी से काम करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

