Tamil Nadu: तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा की मौत के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने बसों में लगाई आग

तमिलनाडु: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कल्लाकुरिची में रविवार को कक्षा 12 की एक छात्रा की मौत के बाद हिंसा फैल गई है. गुस्साई भीड़ न्याय की मांग करते हुए स्कूल (School) में घुसे और तोड़फोड़ की. इसके साथ ही स्कूल की बसों को आग लगा दी गई है. इस दौरान बड़ी संख्या में उपद्रवी मौके पर मौजूद हैं.  प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी.

डीजीपी कल्लाकुरिची हिंसा पर सी सिलेंद्र बाबू टीएन ने बताया कि स्कूली छात्रा की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है. हमने मामला दर्ज किया है. माता-पिता ने एक और पोस्टमॉर्टम के लिए एचसी का दरवाजा खटखटाया. लोगों का छोटा समूह स्कूल में विरोध करने आया, हमने व्यवस्था की, लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया.

शांतिपूर्ण विरोध के बजाय, उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा. अब, 500 पुलिस कर्मियों को जोड़ा गया है. हम एक स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहते हैं, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा. हमारे पास वीडियो भी हैं.