हरियाणा में सड़क हादसा, पांच साल के मासूम को सरकारी बस ने कुचला
हरियाणा के जींद जिले के सफीदों नगर में आज एक सरकारी बस से कुचल कर एक बच्चे की मौत हो गयी । हादसे के बाद गुस्साये परिजनों ने जींद-पानीपत मार्ग जाम कर दिया.
चंडीगढ़: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों नगर में आज एक सरकारी बस से कुचल कर एक बच्चे की मौत हो गयी । हादसे के बाद गुस्साये परिजनों ने जींद-पानीपत मार्ग जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय एसडीएम मनदीप कुमार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बात की और बस चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे के बाद जाम खुलवाया.
मृत लड़के के पिता विजेंद्र ने बताया कि सड़क क्रास करते समय बस ने उनके पांच साल के बेटे उदय राज को कुचल दिया. यह भी पढ़े: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के जोरदार भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित 3 की मौत
वहीं इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का अंजाम देकर रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया.
संबंधित खबरें
Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार? निवेश करने से पहले जान लें 19 मार्च के लिए BSE और NSE के नियम
Eid 2026 Moon Sighting: अबू धाबी में दिन के उजाले में दिखा शव्वाल का चांद, क्या कल मनाई जाएगी ईद? आधिकारिक घोषणा का इंतजार
Siddhivinayak Temple Auction: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषणों की नीलामी, गुड़ी पड़वा पर होगा आयोजन
WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें
\