Weather Forecast: दिल्ली, यूपी में गर्मी का रेड अलर्ट, कब बरसेंगे बादल? पढ़ें मौसम अपडेट

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हैं. क्या सुबह क्या दिन और क्या रात... गर्मी से किसी समय राहत नहीं है. सुबह से ही आसमान आग उगल रहा है, सुबह सवेरे भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

Representational Image | PTI

Weather Forecast: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हैं. क्या सुबह क्या दिन और क्या रात... गर्मी से किसी समय राहत नहीं है. सुबह से ही आसमान आग उगल रहा है, सुबह सवेरे भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश का अहसास होने लगता है. दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े चेहरे को झुलसा दे रहे हैं. भीषण गर्मी के बीच सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर कब बारिश होगी?

आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आज रेड अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी के निवासियों को बुधवार, 19 जून से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भीषण गर्मी की वजह से कल राष्ट्रीय राजधानी में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और उत्तर भारत में इन दिनों मैक्सिमम टेंपरेचर ही हाई नहीं है, बल्कि इसके साथ वॉर्म नाइट की भी स्थिति चल रही है, जिस वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है.

उत्तर प्रदेश में 19 जून तक हीटवेव का दौर जारी रह सकता है. उसके बाद 20 जून से मौसम बदलने की उम्मीद है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है.

कब होगी बारिश?

आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से हल्की राहत मिलेगी. बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के 'येलो' अलर्ट पर रहने की उम्मीद है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को इसे 'ग्रीन' अलर्ट पर रखा जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और राहत लेकर आएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड