देश

Ramnath Goenka Awards: 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स' का ऐलान, BBC के चार पत्रकारों को किया गया सम्मानित

पत्रकारिता के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड' का मंगलवार को ऐलान किया गया. बीबीसी के चार पत्रकारों को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार दिया गया है.

Ramnath Goenka Awards: 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स' का ऐलान, BBC के चार पत्रकारों को किया गया सम्मानित
Ramnath Goenka Awards | X

पत्रकारिता के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'रामनाथ गोयनका अवॉर्ड' (Ramnath Goenka Awards) का मंगलवार को ऐलान किया गया. बीबीसी के चार पत्रकारों को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार दिया गया है. BBC ने बताया की पुरस्कार पाने वालों में कीर्ति दुबे, विकास त्रिवेदी, तेजस वैद्य और जुगल पुरोहित शामिल हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए. 'इलनेस टू वेलनेस' शिखर सम्मेलन में डॉक्टर्स ने कहा,' वायु प्रदूषण फेफड़ों की बीमारियों का एक प्रमुख स्रोत.

इस साल कुल 43 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार साल 2021 और 2022 के लिए दिया गया है. पुरस्कार देने वाली जूरी में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बीएन श्रीकृष्णण, माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी के कुलपति केजी सुरेश, ओपी जिंदल ग्लोबल के कुलपति प्रोफ़ेसर सी राज कुमार, और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी शामिल थे.

हिंदी कैटेगरी में बीबीसी से कीर्ति दुबे और ब्रॉडकास्ट के लिए जुगल पुरोहित को ये पुरस्कार दिया गया है. वहीं, रीजनल कैटेगरी में बीबीसी गुजराती के तेजस वैद्य को ये पुरस्कार दिया गया है. अनकविरंग इंडिया इनविज़िबल कैटेगरी में ब्रॉडकास्ट के लिए बीबीसी हिंदी के विकास त्रिवेदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड्स (आरएनजी अवॉर्ड्स) देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. रामनाथ गोयनका द इंडियन एक्सप्रेस के संस्थापक थे. उन्हीं के नाम पर 2006 से हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).