Bus Caught Fire in Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई घायल

राजस्थान के जयपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने के कारण बस में आग लग गई और इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभी रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राजस्थान बस हादसा (Photo Credits: ANI)

Bus Caught Fire in Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हाई वोल्टेज तार (High Voltage Wire) के संपर्क में आने से यात्रियों को ले जा रही एक बस में अचानक आग (Bus Caught Fire) लग गई. बस में अचानक लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक बस हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी एनएनआई की खबर के अनुसार, दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने के कारण बस में आग लग गई और इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली से जयपुर आते समय अचरोल के पास हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के कारण बस में आग लगने से यह हादसा हुआ है. हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने के बाद करीब एक घंटे तक बस से आग की लपटें निकलती रहीं. हालांकि हादसे के तुरंत बाद वहां के स्थानीय लोग मदद के लिए आगे बढ़े और किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई. यह भी पढ़ें: Boat Capsizes in Kota: राजस्थान स्थित कोटा के चंबल नदी में पलटी नाव, हादसे में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देखें ट्वीट-

गौरतलब है कि इस बस हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. हादसे में जख्मी हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है. बताया जा रहा है कि बस में सवार कुछ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश